फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal's compositions were remembered by weaving them into music.

Agra News: अटल की रचनाओं को संगीत में पिरोकर किया याद

Sat, 27 Dec 2025 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Atal's compositions were remembered by weaving them into music.
अटल गीत गंगा कार्यक्रम में अतिथियों के साथ कलाकार।
आगरा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर सदर के एक होटल में अटल स्मृति कवि सम्मेलन और अटल गीत गंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवियों ने भारत रत्न की काव्य रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति देकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जो देश के लिए काम किया, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने की ओर अग्रसर हैं। इससे भारत की तस्वीर बदल रही है। कवि सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत संयोजक डीजीसी अशोक चौबे और अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे।
विज्ञापन

अतिथियों में मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश, राम प्रताप सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, पूर्व मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, निर्मला दीक्षित शामिल रहीं। अंतरराष्ट्रीय गायक सुधीर नारायण और उनके साथी कलाकारों कीर्तिका नारायण, खुशी सोनी, प्रीति, देशदीप आदि ने अटलजी की प्रमुख रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी। कैलिफोर्निया से आईं शास्त्रीय नृत्यांगना प्राची दीक्षित के निर्देशन में नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राची 41 वर्षों से विदेश में आगरा का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल स्मृति कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि रमेंद्र त्रिपाठी, शिव सागर शर्मा, रुचि चतुर्वेदी को अटल सम्मान से नवाजा गया। कवि शिव सागर ने अपनी मशहूर रचना ‘आलिंगन को व्याकुल हैं, चारों मीनारें ताज की... दो बाहें शाहजहां की हैं दो बहियां मुमताज की’ सुनाया। कवि रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अटल बिहारी की अध्यक्षता में तीन बार काव्य पाठ किया था। युवा कवि पदम गौतम ने भी काव्य पाठ किया। संचालन रुचि चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में सह संयोजक राहुल सागर, प्रमोद कुमार सिंह, टी एन चौहान, आशीष कुमार, कल्पना धाकरे, प्रहलाद अग्रवाल, अरुण पाराशर, नीलिमा पाटनी, विजय सामा, रोहित कत्याल, डीएन द्विवेदी, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। आयोजन समिति के मोहित जैन, दीपक चतुर्वेदी, आनंद रॉय, गौरी शंकर उपाध्याय, अमल कुमार, माधुरी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed