फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atalpuram Phase-2: Draw for 518 Residential Plots to Open in New Year

अटलपुरम फेज-2: नए साल में सबसे सस्ते प्लॉट की सौगात, 518 भूखंडों का होगा ड्रॉ; ऑनलाइन बुक करें

Thu, 18 Dec 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

अटलपुरम के फेस-2 के लिए  नए साल में 518 भूखंडों का ड्रॉ खुलेगा। फेज-2 में सेक्टर 4 से 7 तक में भूखंड खरीद के लिए 22 दिसंबर तक ऑनलाइन बुकिंग होगी। 

विज्ञापन
Atalpuram Phase-2: Draw for 518 Residential Plots to Open in New Year
अटलपुरम में भूखंडों के हुए आवंटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 में सेक्टर 4, 5, 6 और 7 में स्थित 518 भूखंडों के लिए ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला जारी है। एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 22 दिसंबर तक बुकिंग कराने का मौका है। 20 जनवरी को भूखंडों का ड्रॉ निकालकर आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में करीब 36 साल बाद आगरा विकास प्राधिकरण आवासीय योजना विकसित कर रहा है। 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में तीन फेज में कुल 11 सेक्टर में करीब 1400 भूखंड हैं। फेज-2 में सेक्टर-4 से 7 तक में 518 भूखंडों की बिक्री के लिए 21 नवंबर को मंडलायुक्त ने बुकिंग का शुभारंभ किया था। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि 22 दिसंबर तक ऑनलाइन बुकिंग खुली रहेगी। जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in और एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in के माध्यम से इच्छुक लोग भूखंड खरीद के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के आवेदक को बुकिंग के दौरान भूखंड मूल्य की 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत धनराशि जमानत के तौर पर ऑनलाइन जमा करानी होगी। 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर आवासीय भूखंड की दर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 22 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों की समीक्षा और दस्तावेजों का परीक्षण होगा। 5 जनवरी तक त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। 12 जनवरी को अंतिम आवेदकों की सूची एडीए कार्यालय स्थित बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इस सूची में शामिल लोग ही लॉटरी ड्रॉ में प्रतिभाग कर सकेंगे। आवंटन के लिए 20 जनवरी को सूरसदन में सुबह 10 बजे से ड्रॉ खोला जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed