फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atalpuram: Lottery for 518 plots to open on 16th

अटलपुरम: 518 भूखंडों के लिए 16 को खुलेगी लॉटरी

Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Atalpuram: Lottery for 518 plots to open on 16th
अटलपुरम
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना अटलपुरम में फेज-2 में सेक्टर 4, 5, 6 और 7 के 518 भूखंडों की खरीद के लिए 654 दावेदार हैं। कुल 673 आवेदन आए थे। सोमवार को जांच के बाद 654 रह गए। 18 आवेदकाें ने आवेदन वापस लिए हैं जबकि दो आवेदक अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन

एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि पात्र 654 आवेदकों के लिए भूखंडों का आवंटन 16 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सूरसदन में लॉटरी से होगा। एमआईजी भूखंडों के लिए 462, एचआईजी के लिए 156 और सुपर एचआईजी के लिए 35 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नए शहर विस्तारीकरण योजना के तहत ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप विकसित की जा रही है। 16 जनवरी को सेक्टर 4 से 7 तक के भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-8 के लिए भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। सेक्टर 4 से 7 तक के 518 भूखंडों की बिक्री के लिए 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed