फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee in the Lok Sabha election of 1957 from mathura

मथुरा से चुनाव हारकर भी ब्रजवासियों का दिल जीत लिया था अटल जी ने

Fri, 17 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee in the Lok Sabha election of 1957 from mathura
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राजनीति के युग पुरुष कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मथुरा से पुराना और नजदीकी नाता है। वो मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


देश की आजादी के बाद 1957 में हुए दूसरे आम चुनाव में अटली जी ने मथुरा से पर्चा दाखिल किया था। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजा महेंद्र प्रताप सिंह तथा कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में दिगंबर सिंह चुनाव मैदान में थे। 
विज्ञापन


बलरामपुर के साथ मथुरा से भी अटल बिहारी वाजपेयी ने जनसंघ से नामांकन दिया था। इस चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के लिए वोट देने की भी अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि देश की आजादी के लिए जो योगदान राजा साहब का रहा है, उनके सम्मान के लिए वोट उन्हीं को दीजिए। इस चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी की जमानत भी नहीं बचा सके थे।

भाजपा प्रत्याशी को दी थी नसीहत

2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा प्रत्याशी तत्कालीन सांसद चौधरी तेजवीर सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा दौरान दोहरायी गई गांव की कहावत आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। 

उन्होंने पार्टी प्रत्याशी से मंच पर जनता के समक्ष पूछा था कि तेजवीर किससे है मुकाबला। तो जवाब मिला किसी से नहीं। इस पर अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था भ्रम में मत रहो तेजवीर, कहावत सुनी सुनी होगी मल्लन कूं मल्ल घनेरे, घर नाए तो बाहर बहुतेरे।

अटल बिहारी वाजपेयी की यह कहावत आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि इस चुनाव में मथुरा से भाजपा प्रत्याशी तेजवीर सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed