फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   At the teachers' convention, the Higher Education Minister said, "Only teachers can build the nation."

Agra News: शिक्षकों के अधिवेशन में उच्च शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षक ही कर सकता है राष्ट्र निर्माण

Fri, 19 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
At the teachers' convention, the Higher Education Minister said, "Only teachers can build the nation."
कार्यक्रम को संबो​धित करते उच्च ​शिक्षा मंत्री
आगरा। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही एक सुसंस्कृत, समृद्ध व राष्ट्रवादी समाज का निर्माण संभव है। ये विचार प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में व्यक्त किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चित्रगुप्त माध्यमिक विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 56वां प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। शिक्षक नेता स्व. दाऊ दयाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने वेतन विसंगति, पेंशन व्यवस्था में सुधार, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा आदि पर विचार रखे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने शासन स्तर पर लंबित एवं वेतन भुगतान के साथ पुरानी पेंशन, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सहित कई मांगों पर सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. जीतेंद्र पटेल और महामंत्री आशीष सिंह ने तदर्थ शिक्षकों की समस्या पर प्रकाश डाला। सम्मेलन संयोजक डॉ. भोज कुमार शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, लक्ष्मी रानी शर्मा, रामवीर सिंह, सत्येंद्र माहेश्वरी, चूड़ामणि सिंह, नारायण चंद्र गुप्ता, सुरेश चाहर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed