फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asthma patients increased with cold in Sn Medical Collage Aga

दिवाली से पहले बढ़ने लगे अस्थमा के मरीज, कारण जानकर हैरान रह गए डॉक्टर, ऐसे करें बचाव

Tue, 15 Oct 2019 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients increased with cold in Sn Medical Collage Aga
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
सर्दी की आहट के साथ अस्थमा के मरीज बढ़ने लगे हैं। दीपावली को लेकर साफ-सफाई ने भी दिक्कत बढ़ाई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में रोजाना 40-45 मरीज आ रहे हैं। इनमें सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में रोजाना 130-160 मरीजों की ओपीडी हो रही है। पिछले दस दिनों में ओपीडी में 30 फीसदी के करीब मरीज बढ़े हैं। इनमें 10-15 नए मरीज और 25-30 मरीज पुराने हैं। 
विज्ञापन


चिकित्सकीय पूछताछ में सबसे ज्यादा परेशानी घरों में साफ-सफाई से निकलने वाली डस्ट की वजह से बढ़ी है। विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि दिवाली के चलते घरों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी डस्ट नलिकाओं में पहुंचकर संकुचित हो रही हैं। सुबह-शाम का तापमान भी कम हो रहा है। इससे मरीज को सूखी खांसी, सांस लेते वक्त घर्र-घर्र की आवाज, सीने में जकड़न, घबराहट की परेशानी हो रही है।

यह बरतें सावधानी
- सफाई के वक्त मुंह को कपड़ें से ढकें, कपड़ों को धूप लगाएं। 
- चादर-पर्दों की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल करें।
- इनहेलर लेना बंद न करें, चिकित्सकीय परामर्श से डोज तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed