फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asthi kalash yatra

अस्थि कलश यात्रा निकालने की तैयारी

Sun, 28 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
asthi kalash yatra
भाजपा विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या को जाया नहीं जाने देना चाहती। प्रदेश भर में इसकी गूंज सुनाई दे, इसके लिए अरुण की अस्थि कलश यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। यह यात्रा शहर से शुरू होकर नरौरा घाट तक निकाली जाएगी। इस बीच में इसके कई पड़ाव होंगे। जहां छोटी-छोटी सभाओं में सपा सरकार पर हमला बोला जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम जयपुर हाउस स्थित आरएसएस के एक पदाधिकारी के निवास पर संघ और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया भी शामिल थे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अरुण माहौर की अस्थि कलश यात्रा निकाले जाने पर विचार-विमर्श हुआ। संघ के कई पदाधिकारियों ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। योजना के अनुसार, यह अस्थि कलश यात्रा दो दिन शहर में ही भ्रमण करेगी। इस दौरान इन अस्थियों को लोगों के दर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर रखा जाएगा। इसके बाद यह यात्रा नरौरा घाट के लिए प्रस्थान करेगी। सादाबाद, हाथरस, सासनी, अलीगढ़, अतरौली होते हुए नरौरा स्थित गंगा घाट ले जाया जाएगा। जहां अस्थि विसर्जन से पहले ब्रजक्षेत्र की बड़ी सभा करने की रूपरेखा तय की गई है। इससे पहले यह यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न कस्बों और शहरों में रोकी जाएगी। यहां भी सभाएं होंगी। इस पूरी रूपरेखा को स्थानीय स्तर पर तय करने के बाद संघ और भाजपा ने अपने-अपने केंद्रीय नेतृत्व के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो वहां से हरी झंडी मिलने के बाद अस्थि कलश यात्रा की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed