फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   assurance to provide financial assistance to the relatives of the deceased

शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, कर रहे थे ये डिमांड

Thu, 26 Apr 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Thu, 26 Apr 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
assurance to provide financial assistance to the relatives of the deceased
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में बुधवार को विद्याराम कठेरिया का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार दिया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग पर अड़ गए। एसडीएम ने सवा आठ लाख रुपये और कांशीराम आवास देने की घोषण के बाद अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला काजी टोला में पड़ोसी समुदाय विशेष के युवकों द्वारा विद्याराम कठेरिया की मंगलवार शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। 

assurance to provide financial assistance to the relatives of the deceased
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने शव को दरवाजे पर रखने के साथ अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 

परिजनों ने पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। नारेबाजी एवं हंगामा होते देख एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद पहुंचे। 

उन्होंने सवा आठ लाख रुपये और कांशीराम आवास की देने की घोषणा की। भीड़ ने नारेबाजी कर एसडीएम से लिखित में आश्वासन देने की मांग की। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed