फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant Professor called the girl student to the room on pretext of teaching then did shameful act

शिक्षक बना हैवान: असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रा को पढ़ाने के बहाने कक्ष में बुलाया, फिर की शर्मनाक हरकत

Fri, 21 Apr 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 10:21 AM IST
सार

 एबीवीपी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। छात्र नेताओं का आक्रोश देख प्राचार्य ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन
Assistant Professor called the girl student to the room on pretext of teaching then did shameful act
girl crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। प्राचार्य को ज्ञापन देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ये लगाया गया आरोप

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा को 19 अप्रैल को पढ़ाने के बहाने शिक्षक ने अपने कक्ष में बुलाया और अभद्र व अश्लील व्यवहार किया। छात्रा ने इस संबंध में बुधवार को ही कॉलेज प्रशासन को एक शिकायत पत्र भी दिया था। शिक्षक पर पहले भी छात्राओं से आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन


ये एभी पढ़ें - पति हो गया बेवफा: पत्नी को बदनाम करने के लिए इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोषी शिक्षक को निलंबित करने की मांग 

संगठन की ओर से मामले में तीन सदस्यीय वरिष्ठ प्रोफेसर्स की जांच समिति बना कर, तत्काल जांच कराए जाने और दोषी शिक्षक को निलंबित करने की मांग रखी। शिक्षक जांच प्रभावित न कर सके, इसलिए उन्हें अवकाश पर भेजने के लिए कहा गया। कॉलेज में शिक्षक को दिए गए निजी कक्ष को तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई।

दिया गया ज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल ने कहा कि उनके यहां ऐसे मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित है। उससे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाया जाएगा। प्राचार्य को ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अमित चौधरी व अन्य शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed