फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant Municipal Commissioner said the nephew of the mayor scuffled and filed a complaint

Agra News: सहायक नगर आयुक्त बोले- महापाैर के भतीजे ने की हाथापाई, दी तहरीर

Mon, 08 Dec 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Assistant Municipal Commissioner said the nephew of the mayor scuffled and filed a complaint
आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के बीच चल रही खींचतान में रविवार को नया मोड़ आ गया। एकलव्य स्टेडियम में रविवार सुबह आयोजित एक निजी कार्यक्रम में महापौर के भतीजे हर्ष चौधरी और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के बीच विवाद हुआ। सहायक नगर आयुक्त ने भतीजे पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त को जानकारी देने के साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तहरीर देते हुए सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं, महापौर ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन



पिछले कुछ समय से महापौर और नगर आयुक्त के बीच खींचतान चल रही है। महापौर ने पत्र जारी कर कुछ समय पहले आउटसोर्स पर भर्ती करने वाली फर्म अग्रवाल एंड संस को दिए गए सेवा विस्तार को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद अमर उजाला में घोटाला... 53 लाख में बननी थी सड़क, खर्च किए एक करोड़ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इस पर महापौर ने नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने न तो जांच कराई, न ही कोई रिपोर्ट सौंपी। इससे महापौर ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। इस खींचतान के बीच शनिवार देर रात नगर निगम की टीमों ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कुछ ऐसे होर्डिंग भी फाड़ दिए गए जिनमें महापौर को लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को महापौर सदर स्थित एकलव्य स्टेडियम में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं। वहां सहायक नगर आयुक्त भी मौजूद थे। दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और फिर कार्यक्रम शुरू हो गया। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि खुद को महापौर का पीए बताने वाले हर्ष चौधरी ने उन्हें पहले अपशब्द कहे और विरोध करने पर हाथापाई की। नगर आयुक्त को भी सबक सिखाने की बात कही। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद सहायक नगर आयुक्त ने इसकी जानकारी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को देने के साथ ही पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी।

नियमानुसार कार्रवाई करेंगे

सहायक नगर आयुक्त ने मामले की जानकारी दी है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा


कोई घटना नहीं हुई
आरोप गलत हैं। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। सहायक नगर आयुक्त कार्यक्रम के दौरान साथ में ही थे। कार्यक्रम के बाद उनके साथ स्टेडियम का निरीक्षण कर सफाई व अन्य विषय पर निर्देश भी दिए थे।


- हेमलता दिवाकर कुशवाह, महापौर, आगरा


परिवार को जान का खतरा
मैं शहर में पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ अकेले रहता हूं। सार्वजनिक रूप से इस तरह से की गई घटना के बाद से परिवार दहशत में है। हर्ष पर कार्रवाई न हुई तो परिवार को जान का खतरा हो सकता है।
- अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed