{"_id":"61f42339d892c153d642365d","slug":"assembly-election-election-cost-mendatory-kasganj-news-agr522621949","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: नेताजी को देना होगा पाई पाई का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: नेताजी को देना होगा पाई पाई का हिसाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं, लेकिन उनको पाई-पाई का हिसाब देना होगा। इसके लिए आयोग से 144 वस्तुओं के रेट निर्धारित कर दिए हैं। निर्धारित रेट से कम खर्च यदि हिसाब में डाला तो आयोग का डंडा चलेगा।
पहले के चुनावों में प्रत्याशी अधिकतम 28 लाख रुपये तक खर्च कर सकता था, लेकिन अब प्रत्याशी 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। प्रत्याशी को खर्च के लिए एक आय व्यय रजिस्टर बनाना होगा। इसकी नियमित जांच प्रशासन द्वारा नियुक्त आय व्यय टीम करेगी। प्रत्याशी को अपने प्रचार-प्रसार आदि में खर्च की जाने वाली धनराशि निर्धारित दरों के हिसाब से ही दिखानी होगी, चाहें बाजार में उसकी कोई भी कीमत क्यों न हो। इसके लिए 144 वस्तुओं की एक सूची तैयार कराई गई है। इसमें चाय, नाश्ता, खाने से लेकर प्रचार सामग्री, पंडाल, कुर्सी, फर्श, कनात, परदे पंडाल, झंडा, बैनर तक सभी के रेट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अखबारों में छपने वाले विज्ञापन के रेट भी निर्धारित किए गए हैं।
होटल का खर्च भी तय
कासगंज। चुनाव खर्च में होटल का खर्च भी निर्धारित किया गया है। एक रूम नान अटैच 400 रुपये, एक रूम अटैच 600 रुपये, एक रूम डबल बैड नान एसी 600 रुपये और एसी 1200 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वाहनों के अलग-अलग रेट किए हैं निर्धारित
कासगंज। प्रत्याशी द्वारा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए लगाने वाले वाहन का खर्च भी निर्धारित किया गया है। ट्रक, मिनी, बस, जीप, कार, टाटा सफारी, इनोवा, सूमा, क्वार्लिस बोलेरो, थ्री ब्हीलर, टैक्टर सहित सभी प्रकार के वाहन के रेट निर्धारित किए गए है। वाहन में प्रयोग होने वाले डीजल, पेट्रोल का खर्च अलग से डलेगा।
चुनावी खर्च की अनुमन्य दरें
चाय 8 रुपये कप
काफी 15 रुपये कप
समोसा 8 रुपये नग
ब्रेड पकोड़ा 16 रुपये नग
6 पूडी सब्जी 30 रुपये
खाने की थाली सादा 60 रुपये
मिठाई 240 रुपये किलो
लडडू 200 रुपये किलो
चुनाव में प्रचार प्रसार आदि के लिए आयोग से सभी वस्तुओं के रेट निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित दर के हिसाब से ही खर्च दिखाना होगा। खर्च का समय समय पर टीम को हिसाब दिखाना होगा। - मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी