फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   assault blame on mla

विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप

Wed, 16 Feb 2022 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
assault blame on mla
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव ज्योली झिंगरपुर निवासी दिवारीलाल कश्यप ने सपा विधायक राजकुमार यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि मंगलवार की शाम वह घर पर था, तभी सपा के सदर प्रत्याशी राजकुमार यादव अपने करीब 50 समर्थकों के साथ घर में घुस आए। घर पर भाजपा का झंडा लगे होने की बात कहते हुए हटाने को कहा। मना करने पर सदर विधायक व उनके समर्थकों ने झंडा को छत पर चढ़कर तोड़ दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि सरकार आने पर उसे देख लेंगे। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। वहीं विधायक राजकुमार यादव का कहना है कि उनकी लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुए है। साजिश के तहत इस तरह के फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता भाजपा नेताओं के इशारे पर फर्जी शिकायतें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed