{"_id":"5e1749a58ebc3e87c70de1d6","slug":"assam-s-young-man-reaches-mathura-after-escaping-from-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालिक से परेशान होकर कश्मीर से भागा युवक मथुरा पहुंचा, पकड़े जाने पर पुलिस को बताईं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक से परेशान होकर कश्मीर से भागा युवक मथुरा पहुंचा, पकड़े जाने पर पुलिस को बताईं ये बातें
Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में अपने मालिक से परेशान असम का एक युवक काम छोड़कर भाग आया। वो दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ, लेकिन नींद के कारण मथुरा जा पहुंचा। यहां गलत ट्रेन में सवार होने पर पकड़ा गया। पुलिस एवं खुफिया विभाग ने संबंधित थाने के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क कर कोसी बुलाया है।
जीआरपी एवं पुलिस ने बुधवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन के समीप कश्मीरी वेशभूषा में घूम रहे एक युवक को पकड़ा था। युवक के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग भी हरकत में आ गया। युवक ने अपना नाम अरशद अली निवासी तेजपुर थाना खोदर असम बताया।
उसने बताया कि वो कश्मीर में मुमताज के घर में सात हजार रुपये पगार पर काम करता था। तीन महीने पूर्व ही उसकी नौकरी लगी थी। खराब मौसम में भी उसे जमीन पर सोना पड़ता था। मालिक भी उससे ज्यादा काम कराता था। इससे वो बेहद परेशान था।

Trending Videos
गलती से पहुंचा मथुरा
इसी के चलते अरशद वहां से भागकर दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हो गया। लेकिन नींद लगने के कारण वो दिल्ली नहीं उतर सका। जब उसकी आंखें खुली तब तक ट्रेन मथुरा के कोसीकलां स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। पूछताछ के बाद वो दिल्ली जाने को कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर उतर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवक के बताए गए स्थानों पर तस्दीक की गई है। असम में पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। उन्हें बुलाकर उनके सुपुर्द किया जाएगा।
इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवक के बताए गए स्थानों पर तस्दीक की गई है। असम में पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। उन्हें बुलाकर उनके सुपुर्द किया जाएगा।