{"_id":"5f68e79d8ebc3e22181ccde7","slug":"asra-awas-mainpuri-news-agr460296628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ किराएदारों को मिलेगा आवास का स्वामित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ किराएदारों को मिलेगा आवास का स्वामित्व
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम और आसरा आवास में किराए पर रह रहे सौ लोगों को जल्द ही आवासों का स्वामित्व मिलेगा। डूडा की ओर से कराए गए सत्यापन में सौ आवासों में किराएदार मिले थे। इस पर उन सभी को अपात्र मानकर आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कांशीराम कॉलोनी और आसरा आवासों के सत्यापन के बाद सौ किराएदारों के इन कॉलोनियों में रहने की पुष्टि हुई है। 207 आवासों में ताले बंद होने की बात सामने आई है। जिन लोगों को आवास आवंटित किए गए थे, वह लोग आवंटित आवासों में न रहकर दूसरे स्थानों पर रह रहे हैं। जो किराएदार पाए गए हैं वह लंबे समय से इन आवासों में रह रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर कराए गए सत्यापन के बाद अब सौ किराएदारों को उन्हीं आवासों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। किराए पर रह रहे लोगों द्वारा किए गए आवेदन पर उनको भवनहीन और योजना का पात्र पाकर आवास आवंटित किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
नए लोगों को मिलेंगे 207 आवास
जिन आवासों में लंबे समय से ताले बंद पाए गए हैं, उन आवासों के आंवटन के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। इन आवेदनों पर पात्रता के आधार पर आवेदकों को आवास आवंटन किए जाने की संस्तुति जांच समिति ने की है।
जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
कांशीराम कॉलोनी में 237 और आसरा आवास में 70 आवास ऐसे पाए गए थे, जिनमें या तो किराएदार रह रहे थे या फिर उनमें ताले बंद मिले थे। आवंटन निरस्त करने के तीसरे अंतिम नोटिस के बाद भी आवंटियों के जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।
आवासों में आवंटियों केे नहीं रहने पर उनको अपात्र माना गया है। डीएम के आदेश के बाद इन आवासों का पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जाएगा। जिन आवासों में किराएदार रह रहे हैं, वह आवास उन्हें ही आवंटित कर दिए जाएंगे। आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा