फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI refuses proposal of lighting in Taj Mahal at night

रात में ताजमहल को 'रोशन' करने का प्रस्ताव एएसआई ने किया खारिज, यह प्रोजेक्ट मंजूर

Tue, 27 Nov 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 27 Nov 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
ASI refuses proposal of lighting in Taj Mahal at night
ताजमहल का नाइटव्यू
ताजमहल को रात में कृत्रिम प्रकाश से रोशन करने के प्रस्ताव को फिर से नकार दिया गया है। देश के अन्य स्मारकों की तर्ज पर ताजमहल को भी रात में एलईडी की रोशनी में जगमगाने के प्रस्ताव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने खारिज कर दिया है, लेकिन वो ताजमहल के अंदर पर्यटकों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने पर राजी है। इसके लिए संयुक्त महानिदेशक नौबतखाना का दौरा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय ने एनबीसीसी और वाप्कोस कंपनियों को देश के 25 स्मारकों को लाइटिंग करने, इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसमें आगरा के चार स्मारक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा शामिल है। 
विज्ञापन


इनमें से ताजमहल पर लाइटिंग के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा पर लाइटिंग पूर्व में एडीए द्वारा कराई गई थी, जो अब कई जगह बंद हो चुकी है। यहां नए सिरे से एलईडी और फोकस लाइटिंग करके स्मारकों को रात में जगमगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौबतखाना में बनेगा इंटरप्रिटेशन सेंटर

ताजमहल परिसर के अंदर ताज म्यूजियम के ठीक सामने नौबतखाना की इमारत में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी। पूर्व में ताज के पास उद्यान शाखा की इमारत और गोशाला में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर काम ही नहीं हुआ। 

हाल में ही नए प्रस्ताव के बाद ताजमहल का निरीक्षण करने के लिए संयुक्त महानिदेशक जाह्वीज शर्मा आगरा आए थे, जिन्होंने नौबतखाना का निरीक्षण किया। संभावना है कि नौबतखाना को ही इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। 

फतेहपुर सीकरी में गुलिस्तां पार्किंग में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी, वहीं अकबर का मकबरा सिकंदरा में अस्थाई शेड लगाकर पार्किंग के पास ही सेंटर बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed