फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha and Sangini will get one thousand rupees for uniform

यूनिफार्म के लिए आशा व संगिनी को मिलेंगे एक हजार रुपये

Sat, 12 Nov 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Asha and Sangini will get one thousand rupees for uniform
फिरोजाबाद। आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी के यूनिफार्म के मद में शासन ने बढ़ोत्तरी कर दी है। अब इन्हें यूनिफार्म के लिए एक हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान यूनिफार्म अवश्य धारण करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि अब आशा व आशा संगिनी को यूनिफार्म के लिए 600 रुपये की जगह प्रति आशा व आशा संगिनी को एक हजार रुपये मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूनिफार्म के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही यह अपेक्षा की गई है कि आशा और आशा संगिनी के किसी भी बैठक में प्रतिभाग करने, राजकीय कार्यों, क्षेत्र भ्रमण के दौरान यूनिफार्म में रहकर ही कार्य संपादित करें। डीसीपीएम रवि कुमार का कहना है कि जल्द ही आशा व आशा संगिनी के यूनिफार्म मद में प्राप्त धनराशि उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed