फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   As soon as the rain stopped, money poured into the market, business estimated at Rs 50 crore.

Agra News: बारिश थमते ही बाजार में बरसा धन, 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
As soon as the rain stopped, money poured into the market, business estimated at Rs 50 crore.
कासगंज। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश थमते ही बाजार में धन की जमकर बारिश हुई। त्योहार पर लोगों ने अपनी मनपसंद खरीदारी की। देर रात तक लोग पर्व की खरीदारी करते रहे। दुकानों पर भीड़ उमड़ते देख कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। जिले में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। दिवाली पर्व का शुभारंभ शुक्रवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया। सुबह से सांय तक रुक-रुक कर बारिश होने से बाजार में इक्का-दुक्का ग्राहक ही खरीदारी को दुकानों पर पहुंचते रहे , जिससे कारोबारी मायूस होने लगे। वहीं बार-बार हो रही बारिश ने उन लोगों को चिंता में डाल दिया जिनको बाजार से पर्व की खरीदारी करनी थी, लेकिन सांय के समय जैसे ही बारिश का दौर थमा लोग बाजार में खरीदारी को उमड़ पडे। लोगों ने बाजार से पर्व संबंधी सामान की जमकर खरीदारी की। जिससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ निकलने से दुकानदारों के चेहरों की चमक देखते ही बन रही थी। कारोबारियों ने पर्व को देखते हुए देर तक अपनी दुकानें खोली। हालांकि बारिश ने रात के समय व्यवधान डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed