फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aryan Dev gave a powerful speech on the Constitution in the Assembly

Agra News: आर्यन देव ने विधानसभा में संविधान पर दिया जोरदार भाषण

Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aryan Dev gave a powerful speech on the Constitution in the Assembly
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय औडेंय के स्वयंसेवक आर्यनदेव ने यूथ पार्लियामेंट विकसित भारत युवा संसद संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विधानसभा में भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के सामने संविधान की यात्रा विषय पर अपना जोशीला भाषण दिया। आगरा में आयोजित हुई जनपदीय प्रतियोगिता के बाद आर्यनदेव का चयन विधानसभा में यूथ पार्लियामेंट विकसित भारत युवा संसद संवाद कार्यक्रम के लिए किया गया था। शुक्रवार को विधानसभा में एक जनप्रतिनिधि की तरह से आर्यनदेव ने अपना जोशीला भाषण दिया। सोशल मीडिया पर आर्यन देव का भाषण देखकर जिले के लोगों ने खूब सराहना की। आर्यन देव ने अपने भाषण की शुरुआत संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर से की। चार मिनट के अपने भाषण में आर्यन देव ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर कविता आदि के माध्यम से भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम का परिणाम शनिवार की देर रात तक आएगा। यदि इसमें आर्यन का चयन होता है तो संसद में आर्यन को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed