{"_id":"643bc0bde760e86a1c0bb9d3","slug":"arun-whose-house-the-police-reached-did-not-kill-atiq-ashraf-kasganj-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atique Ahmed Death: अतीक-अशरफ के शूटर को पहचानने में बड़ी गलती कर बैठी कासगंज पुलिस, सच पता चला तो छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atique Ahmed Death: अतीक-अशरफ के शूटर को पहचानने में बड़ी गलती कर बैठी कासगंज पुलिस, सच पता चला तो छूटे पसीने
Sun, 16 Apr 2023 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 03:02 PM IST
सार
शूटर अरुण मौर्य कौन है? इसको लेकर सोरोंजी थाना की पुलिस कन्फ्यूजन में रही। पुलिस को जो इनपुट मिला उसके अनुसार वो बघेला पुख्ता का निवासी अरुण मौर्य पुत्र हीरालाल के घर पहुंची, लेकिन अतीक-अशरफ को शूट करने वाला अरुण गांव कादरवाड़ी का निकला।
विज्ञापन
अरुण नाम के दूसरे युवक की चाची से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या करने वाले तीन हमलावरों में से एक हमलावर अरुण कासगंज जिले का रहने वाला है। उसका नाम सामने आने के बाद कासगंज पुलिस सक्रिय हो गई है, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में पुलिस रविवार सुबह सोरों कोतवाली क्षेत्र के बघेला पुख्ता का निवासी अरुण मौर्य पुत्र हीरालाल के घर पहुंची, लेकिन हत्यारा गांव कादरवाड़ी का निकला। उधर भनक लगते ही उसका पूरा परिवार घर से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें - शादी के 45 दिन बाद उठी अर्थी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे, ऐसे आई मौत; नहीं हो रहा यकीन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ को मारने वाले हमलावर लवलेश की यह थी पसंदीदा फिल्म, बोला था- डॉन को मारकर डॉन बनूंगा
ये भी पढ़ें - Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड में अब तक के 10 बड़े अपडेट, जानिए कब क्या हुआ
विज्ञापन
पहले मिला अधूरा इनपुट
शूटर अरुण मौर्य कौन है? इसको लेकर सोरोंजी थाना की पुलिस कन्फ्यूजन में रही, क्योंकि प्रयागराज से पहले अधूरा इनपुट मिला कि शूटर अरुण मौर्य थाना सोरोंजी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने जब अरुण मौर्य नाम के लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो पहले पुलिस बघेला के अरुण मौर्य के यहां पहुंची। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल की। तभी पुलिस को दूसरा इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस कादरवाड़ी के अरुण मौर्य के घर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी के 45 दिन बाद उठी अर्थी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे, ऐसे आई मौत; नहीं हो रहा यकीन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की फोटो से पहचान
ग्रामीणों से फोटो की पहचान कराई गई तो ग्रामीणों ने फोटो की पहचान कर ली। वहीं मजबूत कड़ी यह भी जुड़ गई कि उसके परिवार के लोग घटना की सूचना मिलने के बाद गायब हो गए। इससे पहले पुलिस सनी नाम के दूसरे शूटर को भी तलाश कर रही थी और इस नाम के अपराधी प्रवृत्ति के कई लोगों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन सनी नाम के युवक घर पर ही मिल गए।ये भी पढ़ें - Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ को मारने वाले हमलावर लवलेश की यह थी पसंदीदा फिल्म, बोला था- डॉन को मारकर डॉन बनूंगा
ये भी पढ़ें - Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड में अब तक के 10 बड़े अपडेट, जानिए कब क्या हुआ