फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   artisan grabbed silver worth Rs 21.50 lakh now threatening businessman Case registered

आगरा न्यूज: 21.50 लाख की चांदी हड़प गया कारीगर, अब कारोबारी को ही दे रहा धमकी; केस हुआ दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 08:22 AM IST
सार

आगरा में एक कारोबारी की 21.50 लाख रुपये की चांदी कारीगर ने हड़प ली। वापस मांगने पर वो कारोबारी को ही धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
artisan grabbed silver worth Rs 21.50 lakh now threatening businessman Case registered
चांदी के जेवरात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारीगर ने कारोबारी की 21.50 लाख रुपये की चांदी हड़प ली। तगादा करने पर धमकी देने लगा। कारोबारी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



नमक की मंडी (कोतवाली) स्थित मोती प्लाजा में विजय मोहन अग्रवाल का चांदी की पायल की दुकान है। वह कच्चा माल कारीगरों को देकर पायल तैयार कराते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि काफी समय से माईथान निवासी हेमंत सोनी उनके यहां काम कर रहा था। कच्चा माल लेकर जाता और पायल तैयार करके दे जाता था। इस बार हेमंत सोनी की नीयत में खोट आ गया। अगस्त से पहले उनसे 42 किलोग्राम कच्चा माल लेकर गया था। जिसकी कीमत करीब 21.50 लाख रुपये है। पायल बनाकर नहीं दीं।
विज्ञापन


उन्होंने माल मांगा तो बहाने बनाने लगा। दबाब बनाने पर कारीगर ने लिखित में अपनी गलती मानी। उनसे समय मांगा। कारीगर ने चांदी नहीं लौटाई। तगादा करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस भी मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। जनसुनवाई में कारोबारी डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष पेश हुए। उन्हें प्रार्थनापत्र दिया। डीसीपी के आदेश पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी कारीगर की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed