{"_id":"684cdd0c725d37a55f090452","slug":"artisan-avdhoot-who-was-burnt-in-the-silver-factory-described-the-scene-of-the-explosion-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदी कारखाना हादसा: गैस लीक के बाद हुआ विस्फोट, आग ने घेर लिया....झुलसे हुए कारीगर ने बताया; कैसे और क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी कारखाना हादसा: गैस लीक के बाद हुआ विस्फोट, आग ने घेर लिया....झुलसे हुए कारीगर ने बताया; कैसे और क्या हुआ
Sat, 14 Jun 2025 07:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:53 AM IST
सार
आगरा के किनारी बाजार में चांदी गलाने के कारखाने माैत का मंजर कैसा था, ये बयां किया इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कारीगर अवधूत ने। उसने कहा कि विस्फोट के बाद आग ने घेर लिया। वो सीढ़ियों से भागकर आया, इस वजह से जान बच गई।
विज्ञापन
Cylinder exploded in agra market
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं भट्ठी के पास दो साथियों के साथ काम कर रहा था। मालिक सहित 3 लोग पास बात कर रहे थे। किसी काम से भट्ठी से उठकर सीढि़यों की तरफ आया तभी गैस लीक हो गई। देखते ही देखते पूरा कारखाना आग का गोला बन गया। उम्मीद नहीं थी कि जान बच पाएगी। किनारी बाजार में चांदी गलाने के कारखाने में विस्फोट में झुलसे अवधूत ने यह मंजर बयां किया।
विज्ञापन
उनकी आंखों में दहशत साफ नजर आ रही थी। अवधूत का इलाज एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। बृहस्पतिवार को किनारी बाजार में चाैबेजी का फाटक के सामने मार्केट की दूसरी मंजिल पर चल रहे चांदी गलाने के कारखाने में विस्फोट हुआ था। घटना में कारखाना संचालक सुनील पाटिल और कारीगर आदित्य विलास की मौत हो गई थी। चार घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
ये भी पढ़ें - तस्वीरों में चांदी कारखाना अग्निकांड: जलते हुए लोग, बिखरा सामान...विस्फोट से ऐसी तबाही, देखकर कांप जाएंगे
ये भी पढ़ें - तस्वीरों में चांदी कारखाना अग्निकांड: जलते हुए लोग, बिखरा सामान...विस्फोट से ऐसी तबाही, देखकर कांप जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विस्फोट में झुलसे अवधूत कारखाने में काम कर रहे थे। उनके हाथ और पैर झुलस गए हैं। हालत में सुधार की वजह से वह बोलने की स्थिति में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वो राहुल और आदित्य के साथ भट्ठी पर काम कर रहे थे। संचालक सुनील पाटिल, ग्राहक शैलेंद्र वर्मा और मनीष तकरीबन 4 फीट की दूरी पर बैठकर बात कर रहे थे।
अवधूत ने बताया कि आग लगने और विस्फोट होने से सुनील और आदित्य दूर जा गिरे। बाकी चीख रहे थे। वह सीढि़यों की तरफ से भागते नीचे आ गए। चाैबेजी का फाटक पर आकर बैठ गए। बस जान बच गई। फिर पीछे से आदित्य, शैलेंद्र, मनीष और राहुल भी आ गए। वह जल गए थे। उन्हें आसपास के दुकान बाइक और रिक्शे से उपचार के लिए ले गए।
ये भी पढ़ें - चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए
ये भी पढ़ें - चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए
खुला बाजार, पूरे दिन धमाके की चर्चा
किनारी बाजार के चांदी गलाने के कारखाने में हुई अग्निकांड की घटना के दूसरे शुक्रवार को बाजार खुल गया। मगर, सराफा व्यापारी, कारीगर और दुकानदारों में दहशत नजर आई। धमाके से आसपास की दुकान, शोरूम और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। व्यापारी इसका आकलन कर रहे थे। हालांकि चांदी कारखानों और प्लांट पर ताला लगा दिखा। लोगों का कहना है कि बाजार में कारखाने संचालित नहीं होने चाहिए।