{"_id":"617d94f52a77950e37265b03","slug":"artificial-flowers-and-furnishings-attracting-customers-agra-news-agr5132242103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को लुभा रहा आर्टिफिशियल फूल और साज-सज्जा का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को लुभा रहा आर्टिफिशियल फूल और साज-सज्जा का सामान
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सदर बाजार स्थित एक दुकान से आर्टिफिशियल फूलों की माला पसंद करती महिला
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिवाली का पर्व आते ही साफ-सफाई के साथ घरों की सजावट शुरू हो गई है। घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग आर्टिफिशियल फूलों की झालर और बंदनवारों को खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों आर्टिफिशियलफूलों की डिमांड लोगों के बीच बढ़ी है। यही वजह है कि दिवाली के पहले आर्टिफिशियल फूलों का बाजार सज चुका है। डिजाइनर मोमबत्ती से लेकर रंगोली व अन्य सज्जा के सामान खूब बिक रहे हैं।
दिवाली से पूर्व सजावट के सामान की खरीदारी दिनों-दिन बढ़ रही है। बाजार में मिट्टी के आकर्षक फ्लॉवर पॉट के साथ ही लकड़ी, टीन, फाइबर के सुंदर पॉट भी मिल रहे हैं। इनकी कीमत 120 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक है। खासतौर पर लकड़ी से बने खूबसूरत फ्लॉवर पॉट इन दिनों डिमांड में है। इधर, शहर में इन दिनों कई स्थानों पर सजी स्थायी और अस्थायी दुकानों पर आर्टिफिशियल फूल भी लोगों को खूब भा रहे हैं।
सदर बाजार के दुकान संचालक विकास कुमार ने बताया कि दिवाली के डेकोरेशन में अब काफी बदलाव आ चुका है। पहले लोग घरों की सजावट के लिए गेंदे के फूलों का उपयोग करते थे लेकिन अब हर कोई आर्टिफिशियल फूलों को लेना पसंद करता है। गुलाब, सूरजमुखी, ब्लॉसम, मोगरा, चेरी के साथ ही विभिन्न नामों के बनावटी फूल 100 से हजार रुपये तक मिल रहे हैं। ये फूल क्रिस्टल, कागज, कपड़े और लकड़ी से बने होते हैं।
विज्ञापन
हैंडीक्राफ्ट सजावट के आइटम की मांग ज्यादा
बाजार में हैंडीक्राफ्ट सजावट के आइटम की मांग ज्यादा है। दिवाली पर सजाने के लिए लोग डिजाइन और फ्लोटिंग कैंडल खरीद रहे हैं। ये कैंडल घर में उजाले के साथ माहौल को भी महकाएंगी।
- बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों का आना शुरू हो गया है। आर्टिफिशियल फूलों की झालरें लंबे समय तक चलती है। एक बार धोने के बाद लोग दूसरी दिवाली पर भी इसे लगा देते हैं। ऐसे में लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। बंदनवार और रंगोली, स्टीकर और अन्य वस्तुएं की खूब बिक्री हो रही है।
राज शर्मा, विक्रेता
- हर बार बाजार में नई डिजाइन के सजावटी सामान आते हैं। दो साल से लोग कोरोना के कारण दिवाली पर त्योहार पर बाहर नहीं आ रहे थे। इस बार सब ठीक है तो ग्राहक भी निकल रहे हैं। अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
जतिन धरना, विक्रेता