फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   articale 370. 35a, jamuu khasmir

कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मिली आजादी तो झूम उठे लोग

Mon, 05 Aug 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
articale 370. 35a, jamuu khasmir
धारा 370 व अनुच्छेद 35ए के हटने पर जैथरा में खुशी मनाते कस्बावासी। अमर उजाला - फोटो : ETAH
कासगंज। सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने एवं कश्मीर विभाजन को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। वहीं जश्र मनाते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला सराफा एसोसिऐशन ने बारहद्वारी पर खुशी में मिष्ठान का वितरण किया। एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित में सराहनीय कदम उठाया है। आज फिर से देश की आजादी का अहसास हो रहा है। राजवीर सिंह राजू, मिंकी अग्रवाल, पदम बोहरे, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरव वर्मा, राजीव महेश्वरी, शरद महेश्वरी, मुकेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निर्णय पर खुशी जाहिर की। कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष डा. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। प्रो. जेसी गुप्ता, विभाग सहमंत्री रायज बहादुर, अर्पित सारस्वत, विकास यादव, रिंकू, हृदेश, अंकित बघेल, सेवर, रामकुमार, संतोष राजपूत, कमाल कुरैशी, अर्पित सारस्वत, बेबी रानी, डा. भारती, लक्ष्मी, चंद्रपाल, काजल पाथरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संयोजक विकास यादव ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। दद्दा पब्लिक स्कूल में शिक्षक व विद्यार्थियों ने सरकार के निर्णय पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर पर सरकार का निर्णय से खुशी, बांटी मिठाई
सोरों। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का तीर्थ नगरी के लोगों ने स्वागत किया। नगर संघ चालक डा. एनपी सिह हल्दिया ने कहा कि अब एक देश एक संविधान और एक झंडा कश्मीर में रहेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता भारत किशोर दुबे ने कहा कि यह निर्णय सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। मुख्य बाजार में लड्डू बांटकर खुशी का इंतजार किया गया। कासगंज गेट पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुुुबे ने कहा कि आज मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। यशोधर रावत, मनोज भारद्वाज, अंशुुल बडग़ैंया, संपूर्णानंद भारद्वाज, जयकिशन तिवारी, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पुनीश मिश्रा, विकास निर्भय, विष्णु दीक्षित हे।
मुखर्जी के बलिदान को आज मिला सम्मान
गंजडुंडवारा। कश्मीर पर भारत सरकार के सहासिक निर्णय पर खुशी की लहर है। नगरपालिका परिषद में लोगों ने खुशी का इजहार किया। मिष्ठान का वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि आज हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस मौके पर रामचंद्र सिंह चौहान, दीपू मिश्रा, रिंकू गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, बंटी गुप्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया। भाजपाइयों ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को आज सम्मान मिला है। भाजपा अध्यक्ष सुभाषचंद्र गुप्ता, प्रदीप राजपूत, आसीश गुप्ता, अजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, रमाकांत मिश्र, नगर भाजपा अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, भारत गुप्ता, सुभाष वर्मा, विनय द्विवेदी, संतोष राजपूत, पुष्कर आदि मौजूद रहे।

जम्मू कश्मीर पर सरकार के निर्णय पर जताया हर्ष
सिढ़पुरा। सरकार के निर्णय पर बाशिंदो एवं भाजपाइयों ने हर्ष जताया। आशितबाजी छुड़ाई एवं मिष्ठान का वितरण किया। हर्ष जताने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मीकपूर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता चौधरी, अजीत सिंह, प्रदीप मिश्रा, मनोज गुप्ता, दुर्गपाल सिंह प्रधान, वेदप्रकाश गुप्ता, मनोज शाक्य, अतवीर सिंह, डा. यादवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed