फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangements got disrupted due to large crowd reaching Taj Mahal in Agra

Agra: क्रिसमस से पूर्व ताजमहल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, अस्त-व्यस्त हो गए इंतजाम; दबाव में चीख पड़े बच्चे

Sun, 24 Dec 2023 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

आगरा में क्रिसमस से पूर्व ताजमहल में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सारे इंतजाम अस्त-व्यस्त हो गए। दबाव में बच्चे चीख पड़े। 

विज्ञापन
Arrangements got disrupted due to large crowd reaching Taj Mahal in Agra
Agra: क्रिसमस से पूर्व ताजमहल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर शनिवार को अधिक भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। पश्चिमी व पूर्वी गेट पर लंबी कतार से पर्यटकों को परेशानी हुई। कई बार बच्चे भीड़ की वजह से चीख पड़े। टिकट विंडो के साथ ही उन्हें टिकट स्कैनिंग व सुरक्षा जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आमतौर पर ताज देखने 15-20 हजार सैलानी आते हैं। शनिवार को करीब 60 हजार सैलानियों ने ताजमहल का भ्रमण किया।

विज्ञापन


क्रिसमस से पूर्व ही ताजमहल पर सैलानियों का हुजूम उमड़ने लगा है। सुबह से ही भीड़ पहुंच गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही पश्चिमी व पूर्वी गेट दोनों जगह हर-तरफ सैलानी दिखे। दोनों ही गेटों की टिकट खिड़कियों के सामने पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ताज में प्रवेश के लिए हर कदम पर सैलानी जद्दोजहद करते नजर आए। पर्यटक जब अंदर पहुंचे तो वहां भी हर ओर भीड़ थी। हालत ये थी मुख्य गुंबद पर भी भीड़ का रेला दिखा। व्यवस्था को संभालने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पुरातत्व कर्मियों की अतिरिक्त संख्या तैनात की गई थी।

विज्ञापन

सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार

पश्चिमी गेट पार्किंग फुल होने से शाहजहां पार्क मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। यमुना किनारा और पुरानी मंडी में भी दिन भर जाम के हालात बने रहे। उधर, पश्चिमी गेट पर टिकट लेने को टिकट विंडो, टिकट स्कैन करने को टर्न स्टाइल गेट के साथ ही सुरक्षा जांच को पर्यटकों को आधा से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुक कर आएं

ताजमहल पर टिकट विंडो की लंबी लाइन से पर्यटक बचना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर आना बेहतर रहेगा। इससे पर्यटकों को अनावश्यक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। ताजमहल के पूर्वी गेट पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। रविवार से पश्चिमी गेट पर भी अतिरिक्त काउंटर चालू हो जाएगा। इसके अलावा नए सिस्टम के लिए भी पंजीकरण करा दिया गया है। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। -प्रिंस वाजपेयी, संरक्षण सहायक ताजमहल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed