फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangement: Signs will be installed on main roads and ghats

व्यवस्था : मुख्य मार्ग व घाटों पर लगाए जाएंगे संकेतक

Sun, 14 Jul 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arrangement: Signs will be installed on main roads and ghats
कासगंज। 22 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। श्रावण मास से पूर्व जिला प्रशासन के द्वारा कांवड़ मेले की तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों की समीक्षा औ्रर घाटों का निरीक्षण डीएम मेधा रूपम एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। लहरा गंगाघाट पर एवं मार्ग पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा में पानी की गहराई को लेकर बल्लियां लगाकर संकेतक लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु गहरे पानी की ओर नहीं जाने पाएं। डीएम, एसपी ने बल्लियों की बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश और सभी व्यवस्थाओं संबंधी कार्यों को 4-5 दिन में पूरा करने को कहा। डीएम ने कहा कि लहरा गंगाघाट पर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। घाट और मार्ग की झाड़ियों की सफाई हो। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी तरह की परेशानी श्रद्धालुओं को न हो। उन्होंने स्वास्थ्य कैंप भी लहरा घाट पर लगाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस को मार्ग व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएं। मार्ग में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed