फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army Recruitment 2024 Great opportunity for 8th and 10th pass youth, apply by this date

सेना भर्ती 2024: आठवीं व दसवीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 12 Feb 2024 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

आठवीं व दसवीं पास साढ़े 17 से 21 वर्ष के आवेदकों के लिए सेना भर्ती के लिए शानदार मौका है। सेना भर्ती में शामिल होने के लिए 13 फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। 
 

विज्ञापन
Army Recruitment 2024 Great opportunity for 8th and 10th pass youth, apply by this date
भर्ती रैली

विस्तार

भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से जुड़े 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। सेना में भर्ती के लिए 13 फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। आठवीं से दसवीं पास तक साढ़े 17 से 21 वर्ष के आवेदक 22 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं) और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर टेक्निकल सहित विभिन्न श्रेणियों में इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। आवेदन के रूप में पंजीकरण के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। मेरिट में उत्तीर्ण व चयनित युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षण व शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए अलग से आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन जिलों के युवाओं के लिए मौका
12 जिलों में आगरा के अलावा अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जालौन, झांसी, इटावा, ललितपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed