फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army personnel wife and daughters in fear in Agra due to harassment by neighboring youths

Agra: दहशत में सैन्यकर्मी का परिवार, पड़ोसी करते पीछा और तेजाब डालने की देते धमकी...घर में कैद हुईं बेटियां

Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

आगरा में  सैन्यकर्मी का परिवार दहशत में है। पड़ोसी पीछा करते हैं और तेजाब डालने की धमकी देते हैं। बेटियां घर में कैद होकर रह गईं हैं।

विज्ञापन
Army personnel wife and daughters in fear in Agra due to harassment by neighboring youths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सैन्यकर्मी का परिवार दहशत में है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटियों को आए दिन परेशान करते हैं। बेटियों का स्कूल आते-जाते पीछा करते हैं। तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया है। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। मामले में पुलिस उपायुक्त नगर से शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राजपुर चुंगी निवासी सैन्यकर्मी ने पुलिस उपायुक्त नगर को बताया कि चार बेटियों के साथ रहते हैं। पिछले कुछ महीनों से पत्नी और बेटियों को पड़ोसी युवक ज्यादा परेशान कर रहे हैं। बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं। तेजाब फेंकने की धमकी देते हैं। 5 जुलाई 2022 को पत्नी और बेटियों की विवेक और अंकित सिंह अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Vrindavan: आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन को लगी दो किमी लंबी लाइन, धक्कामुक्की के बीच मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर में केस दर्ज कराया गया है। मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 16 सितंबर 2022 को फिर से घटना की। इस बार भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीते 6 अगस्त को बेटियां ट्यूशन जा रही थीं। तभी आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगे। इससे बेटियां दहशत में हैं। वह घर से बाहर जाने में डर रही हैं। क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी आरोपियों से मिले हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य पहुंचे वृंदावन, बांके बिहारी के किए दर्शन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि छह नामजद लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। वादी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed