UP: शादी के 22 साल बाद सैन्य अधिकारी की पत्नी पहुंची कोर्ट, बताई उत्पीड़न की दर्दनाक की कहानी; ये रखी मांग
सैन्य अधिकारी की पत्नी ने शादी के 22 साल बाद पति और ससुराल वालों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सैन्य अधिकारी की पत्नी का विवाद सामने आया है। दरअसल सेना के बीईजी सेंटर रुड़की उत्तराखंड में तैनात सैन्य अधिकारी की पत्नी ने शादी के 22 साल बाद पति से गुजारा भत्ता मांगा है। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेजा है। मीडिएशन सेंटर में सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय कर दी गई है।
ये है मामला
थाना बिछवां के गांव सिमरई निवासी रमेश चौहान ने अपनी पुत्री वंदना की शादी 22 साल पहले धर्मेंद्र भदौरिया निवासी सिंकदरा कानपुर के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच वंदना ने दो बच्चों को जन्म दिया। वंदना का उत्पीड़न करके उस पर घर छोड़ने का दबाव बनाया गया। जब वह तैयार नहीं हुई तो उसको मारपीट करके अप्रैल 2023 में घर से निकाल दिया गया।
ये भी पढ़ें - शादी के 35वें दिन हो गई विधवा: कांवड़ लाने गया था पति, आई ऐसी खबर; उजड़ गई नई नवेली दुल्हन की दुनिया
पति ने नहीं मानी पंचायत
वंदना के मायके वालों ने पंचायत की, लेकिन धर्मेंद्र भदौरिया ने पंचायत नहीं मानी। वंदना ने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए 10 मई 2023 को प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर किया। प्रधान न्यायाधीश ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएशन सेंटर में समझौता कराने के लिए मीडिएटर आनंद कुमार सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिएटर ने धर्मेंद्र भदौरिया को नोटिस जारी करके सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय कर दी है।
और भी पढ़ें -
ये कैसी मेहमाननवाजी: ताजमहल घूमने आए पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बात थी बहुत छोटी; VIDEO हुआ वायरल
'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने