{"_id":"5ba658d0867a557f233465a2","slug":"army-jawan-arrested-for-molesting-woman-passenger-in-rajdhani-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस में फौजी की शर्मनाक हरकत, महिला ने किया रेलमंत्री को ट्वीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस में फौजी की शर्मनाक हरकत, महिला ने किया रेलमंत्री को ट्वीट, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
हजरत निजामुद्दीन-बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत फौजी ने दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन के चलते ही छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर भी फौजी बदसलूकी करता रहा। महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया।
रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को ट्वीट किया। इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रेन के शनिवार सुबह आगरा पहुंचने पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने उसके विरुद्ध जीआरपी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना बैंगलोर राजधानी के एसी कोच में हुई। दिल्ली की रहने वाली महिला भोपाल जा रही थी। महिला ने बताया कि गाड़ी में निजामुद्दीन स्टेशन से फौजी चढ़ा, जोकि नशे में धुत था। उसने भद्दे कमेंट और छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगा।

Trending Videos
जीआरपी ने आरोपी फौजी को पकड़ा
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि महिला ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर दिया। रेलमंत्री ने भी रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मैसेज किया। गाड़ी का अगला ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर ही था। शनिवार की सुबह 10.30 बजे गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी कैंट ने आरपीएफ के स्क्वैड के साथ मिलकर आरोपी फौजी को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर जीआरपी ललित त्यागी ने बताया कि फौजी बंगलौर निवासी कात्या पांडे है। उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट में थी, जहां से उसका ट्रांसफर अन्यत्र हो गया है। वह ट्रांसफर लीव पर जा रहा था। महिला ने फौजी के विरुद्ध धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मुकदमा निजामुद्दीन जीआरपी को स्थानांतरित किया जा रहा है, क्योंकि घटनास्थल वहीं का है। अब निजामुद्दीन जीआरपी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।