फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   APTA's symbolic protest against the harassment of coaching center operators.

Agra News: कोचिंग संचालकों के उत्पीड़न के खिलाफ आप्टा का सांकेतिक धरना

Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
APTA's symbolic protest against the harassment of coaching center operators.
प्रदर्शन करते ​शिक्षक
आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) के बैनर तले रविवार को संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक पर कोचिंग संचालकों ने प्रशासनिक उत्पीड़न के विरोध में एक सांकेतिक धरना दिया। इससे पूर्व संजय पैलेस कोचिंग संस्थान पर संगठन की एक अहम बैठक भी हुई। आप्टा के संस्थापक व संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने रोष व्यक्त करते हुए कहा, हम शिक्षक हैं, अपराधी नहीं। जिस तरह प्रशासन बिना कोई समय दिए आए दिन कोचिंग सेंटरों को सील कर रहा है, उससे सभी संचालक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। आप्टा ने प्रशासन से मांग की है कि जिन भी शिक्षण संस्थानों के मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें एक निश्चित समय दिया जाए। बिना मौका दिए तालाबंदी करना पूरी तरह अनुचित है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित, मुकेश मिरचंदानी, राजकुमार गुप्ता, वैभव बंसल, पीयूष गर्ग, संजय तोमर, संतोष गुप्ता, दीपक धनकनी और दयाल सरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed