{"_id":"5d690dee8ebc3e0138747623","slug":"aprajita-police-workshop-for-girl-student-in-prem-prayag-college-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: पुलिस पाठशाला में छात्राओं को मिल कानूनी अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: पुलिस पाठशाला में छात्राओं को मिल कानूनी अधिकारों की जानकारी
Sat, 31 Aug 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी ने दिए छात्राओं को टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को भोगांव के प्रेमप्रयाग महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी प्रयांग जैन ने शिक्षक की तरह छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का दात्यिव प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा करना है। अगर किसी की कोई परेशान है तो उसे पुलिस से साझा करें।
निश्चित ही पुलिसकर्मी समय से आपको मदद मुहैया कराएंगे। कहा कि पुलिस फोर्स में शामिल प्रत्येक व्यक्ति आपके बीच का ही है। इसलिए पुलिस से झिझक कैसी। उन्होंने कहा कि परेशानी में छात्राएं डायल 100 और महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद से पुलिस सहायता तत्काल प्राप्त कर सकती हैं।

अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व कॉलेज के प्रबंधक मृदुल यादव ने मुख्यअतिथि क्षेत्राधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य रमेशचंद्र शर्मा, उप प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान आनंद सिंह, जमुना प्रसाद, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, मोहित, सरफराज अहमद, दिलशाद, प्रदीप कुमार आदि का सहयोग रहा।
ये दिए टिप्स
-छात्राओं को अगर कोई राह चलते परेशान करे तो 1090 या 100 पर कॉल करें। पुलिस मदद करेगी, साथ ही पहचान गोपनीय रखी
जाएगी।
-छात्राएं किसी भी बात को छिपाएं नहीं, घर में माता-पिता व अन्य परिजनों से परेशानी को साझा करें, जिससे उसका समाधान किया जा
सके।
-छात्राएं कानूनी अधिकारों की जानकारी रखें, क्यों कि जागरूकता जीवन में अहम होती है।
-छात्राएं अपने फोन में हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही पुलिस अफसरों और थाने का नंबर रखें, जिससे जरूरत पडने पर पुलिस की मदद ली
जा सके।

बोली छात्राएं
डायल 100 और महिला हेल्पलाइन 1090 की आज बेहतर तरीके से जानकारी मिली है। यह जानकारी हर लकड़ी के लिए जरूरी है। -वर्षा
जरा सी दिक्कत होने पर पुलिस को सूचना की जाए तो वह मदद के लिए मौके पर हाजिर होती है। बालिका भयमुक्त होकर स्कूल जाएं। -लक्ष्मी यादव
किसी भी समस्या का समाधान तभी होगा, जब हम उसे अपने परिजनों के साथ साझा करेंगे। परेशानी छिपाकर नहीं रखनी चाहिए। -श्वेता राजपूत
छोटी सी समस्या समय के साथ बड़ी हो जाती है। परिजनों और पुलिस की मदद से समय पर ही समाधान बेहतर होता है। -रिंकी
इस तरह के आयोजन छात्राओं को जागरूक करने का अच्छा माध्यम हैं। छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। -मेघा
पुलिस हमारी मदद के लिए है, तो फिर पुलिसकर्मियों को परेशानी बताने में झिझक कैसी। परेशानी बताने पर ही समाधान होगा। -रागिनी