फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applications of students taking admission at two places will be canceled

Agra News: दो जगह प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदन होंगे निरस्त

Mon, 02 Sep 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Applications of students taking admission at two places will be canceled
कासगंज। बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई ने इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के आवेदन की ऑनलाइन जांच का निर्णय लिया है। इसमें विद्यार्थियों का आधार मिलान करने का निर्णय लिया है। दो जगह आवेदन पाए जाने पर छात्र का आवेदन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में आवेदन का समय समाप्त हो गया है। हाईस्कूल के 23238 व इंटरमीडिएट के 19259 आवेदन किए गए हैं। अभी सीबीएसई बोर्ड के आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। दोनों बोर्ड की परीक्षा का समय अलग रहने से काफी संख्या में परीक्षार्थी ऐसे रहते हैं जो दोनों जगह से अपने आवेदन कर देते हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अपनी रणनीति बनाई है। छात्रों की ऑनलाइन जांच होगी। उनके आधार का मिलान किया जाएगा। मामला पकड़ में आने के बाद ऐसे छात्रों के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed