फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Application filed in High Court for demand of survey in Shahi Idgah Masjid of Mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला : मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में सर्वे की मांग को लेकर हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

Sat, 16 Jul 2022 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में कोर्ट कमीशन की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने शाही ईदगाह मस्जिद में कोर्ट कमीशन सर्वे की मांग की है।

विज्ञापन
Application filed in High Court for demand of survey in Shahi Idgah Masjid of Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में कोर्ट कमीशन की वीडियो रिपोर्ट सर्वे की मांग को लेकर नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हाईकोर्ट से मथुरा की अदालत में सुनवाई न होने का हवाला देते हुए जल्द ही शाही ईदगाह के कोर्ट कमीशन सर्वे की मांग की है। इधर, मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने एक दफा फिर नारायणी सेना के मामले में सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। अब यह सुनवाई 18 जुलाई होगी।

विज्ञापन


नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन के संबंध में वाद दायर किया है। इस वाद की सुनवाई के दौरान उनके द्वारा शाही ईदगाह की वीडियोग्राफी के साथ कोर्ट कमीशन सर्वे की मांग भी की गई है, लेकिन सिविल जज अदालत में इस मामले पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट में सोमवार को हो सकती है सुनवाई 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 14 जुलाई को हाईकोर्ट में कोर्ट कमीशन की मांग को लेकर रिट दाखिल की है, जिसमें उन्होंने शाही ईदगाह की कोर्ट कमीशन सर्वे की मांग की है। इस रिट के साथ उनके द्वारा मथुरा की अदालत में चल रहे वादों की जानकारी भी दी है। मनीष यादव ने बताया कि हाईकोर्ट में सोमवार को इस प्रार्थना पत्र पर संज्ञान ले लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मथुरा के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में उनके दावे पर सुनवाई नहीं हो सकी। पक्षकार मनीष यादव ने बताया कि अदालत में नो वर्क होने के कारण अगली सुनवाई की 18 जुलाई तारीख तय की है। अब उनके दावे पर अग्रिम तारीख पर ही सुनवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed