{"_id":"65d4aab5c79c9617a40490da","slug":"application-filed-in-court-to-file-fraud-case-against-bank-manager-home-loan-manager-and-other-in-agra-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन में बड़ा घपला: बैंक अधिकारी और कर्मचारी ही घपलेबाज, गुंडई भी करते हैं; न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन में बड़ा घपला: बैंक अधिकारी और कर्मचारी ही घपलेबाज, गुंडई भी करते हैं; न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा कोर्ट
Tue, 20 Feb 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:06 PM IST
सार
आगरा में लोन देने में घपले का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी और कर्मचारी पर ही घपलेबाज होने का आरोप है। पीड़ित ने कहा कि गुंडई भी करते हैं। न्याय के लिए पीड़ित ने कोर्ट में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
लोन में घपला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोटक महिंद्रा बैंक संजय प्लेस के प्रबंधक, होम लोन मैनेजर व अन्य बैंककर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया है। सीजेएम सुधा यादव ने सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन
शाहगंज निवासी राजीव शर्मा ने अधिवक्ता एके मंगल के माध्यम से आरोप लगाया है कि उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक संजय प्लेस में अपनी पत्नी शीतल शर्मा के नाम पर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। 18.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन
बैंक फाइल देखने पर हुई जानकारी
आरोप है कि बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों ने 26 फरवरी 2022 को धोखाधड़ी कर लोन स्वीकृति पत्र पर पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए। 1 मार्च 2022 को ड्राफ्ट बनाकर बैंक मैनेजर ने अपने पास रख लिया। 2 अप्रैल 2022 को ड्राफ्ट दिया। 20 नवंबर 2023 को बैंक में फाइल देखने पर उन्हें ये जानकारी हुई। शिकायत पर बैंक प्रबंधक ने अभद्रता कर बैंक से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन