फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Application date for Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship-2021 now extended till 10th October

अलर्ट : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2021 के लिए आवेदन तिथि अब 10 अक्तूबर तक बढ़ी

Sun, 19 Sep 2021 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 05:25 AM IST
सार

विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा (मुख्यालय मथुरा) और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 2016 से प्रति वर्ष आगरा में आयोजित किया जा रहा है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Application date for Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship-2021 now extended till 10th October
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2021 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख दस दिन और बढ़ा दी गई है। संस्था के सचिव प्रेमचंद्र जैन ने बताया कि आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर कर दी गई है।

विज्ञापन


पहले यह 30 सितंबर थी। विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा (मुख्यालय मथुरा) और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 2016 से प्रति वर्ष आगरा में आयोजित किया जा रहा है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए शारीरिक रूप से अक्षम, पोलियोग्रस्त, हाथ-पैर कटे, मूक-बधिर, नेत्रहीन और मानसिक रूप से दिव्यांग छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड, एमएड, डीएलएड, डीएड, एलएलबी, एलएलएम, एमएसडब्ल्यू, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, एमसीए, एमबीए, पीएचडी, बीडीएस, एमडीएस, एमबीबीएस, एमडी, एमएस, बीटेक, एमटेक में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2020 में 21 राज्यों के 116 जिलों के 122 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।


आवेदन फॉर्म ऐसे प्राप्त करें
अपना नाम, मोबाइल नंबर और कक्षा जिसमें पढ़ रहे हैं vssagra2021@gmail.com पर लिखकर भेजें। फॉर्म छात्र की ई-मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर कर दी गई है।

12-24 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे
संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 12 से 24 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed