फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Appearance festival of Lord Varaha celebrated with pomp

Agra News: धूमधाम से मनाया भगवान वराह का प्राकट्योत्सव

Sat, 07 Sep 2024 05:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Appearance festival of Lord Varaha celebrated with pomp
सोरोंजी। तीर्थनगरी में भगवान वराह का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग व क्षेत्राधीश वराह मंदिर को भव्य रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।सुबह भगवान वराह का भव्य पंचाभिषेक कर दिव्य शृंगार किया गया। नूतन पोशाक व अलंकार धारण कराए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार कर हवन पूजा संपन्न कराई गई। भगवान वराह के जयकारे से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय मय हो रहा था। गेंदा गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजे भव्य फूल बंगले में भगवान वराह माता लक्ष्मी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान थे। अभिषेक शृंगार के पश्चात वराह मंदिर के प्रांगण में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed