{"_id":"5d4ec0298ebc3e6d03543c49","slug":"apo-nutan-yadav-murder-case-police-arrests-one-man-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा महिला अफसर हत्याकांडः इस वजह से हुई थी हत्या, हत्यारोपी के मददगार ने बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महिला अफसर हत्याकांडः इस वजह से हुई थी हत्या, हत्यारोपी के मददगार ने बताया कारण
Sun, 11 Aug 2019 02:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
नूतन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भारत ने घटना में शामिल होने की बात कुबूल कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि धन्नू को पूरी लोकेशन देने और हत्या के बाद भगाने तक में भी वह शामिल रहा।
पुलिस लाइन में एएसपी अपराध राहुल कुमार ने बताया कि एपीओ नूतन यादव हत्याकांड में भारत सिंह उर्फ मुनेश पुत्र डिप्टी सिंह निवासी खुशालपुर थाना बरहन जिला आगरा को आरोपी बनाया गया था।
इसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने खुलासा किया कि गांव का ही धनपाल यादव उर्फ धन्नू पुत्र डोरीलाल एपीओ से इकतरफा प्यार करता था। नूतन की दूसरी जगह शादी की बात चली तो वह नाराज हो गया। यही वजह रही कि उसने नूतन यादव की हत्या करने की साजिश शुरू कर दी।

Trending Videos
हत्या के षड्यंत्र में उसे भी शामिल कर लिया। लोकेशन देने और हत्या के बाद फरार कराने में वह शामिल था। पुलिस को भारत ने मुख्य आरोपी धनपाल उर्फ धन्नू के छिपे होने के ठिकानों के बारे में भी बताया। इसके आधार पर पुलिस दबिश दे रही है। एएसपी राहुल कुमार ने बताया है कि मुख्य आरोपी भी पुलिस की जल्द गिरफ्त में होगा।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को बढ़ रहा दबाव
सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव हत्याकांड के बाद से पुलिस पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ रहा है। इसको लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। कोशिशों के बाद भी मुख्य आरोपी धन्नू अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।