फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles voter awareness program for lok sabha elections 2019

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण और मतदान करने की शपथ ली

Sat, 16 Mar 2019 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles voter awareness program for lok sabha elections 2019
अपराजिता कार्यक्रम में मतदान एवं नारी सशक्तिकरण की शपथ लेतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आगामी माह में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला भी अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरुक कर रहा है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में कासगंज जिले के अहरौली की प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजवती ने कहा कि देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ है। हर नागरिक को उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। लोग मतदान करने से न चूकें। समाजसेवी आसमां वारसी ने कहा कि महिलाएं मतदान वाले दिन पहले वोट डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम ने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। महिलाएं वोट देने बूथ पर अवश्य जाएं। सोच समझकर प्रत्याशी चुनें। किसी के बहकावें में न आएं। सुनीता बाथम ने कहा कि महिलाएं खुद भी वोट डालने जाएं और आसपास की महिलाओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें।


महिलाओं ने कहा कि वे आसपास की महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में कुसमा देवी, निशा, नसरीन, हुस्न बानो, स्वदेश, बिलकिस, सुषमा, जागृति, रोशनआरा, सुनीता देवी, अंगूरन, आसमां वारसी, वंदना राय, शीला देवी, शहाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed