फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles Police ki pathshala in mathura

अपराजिता: छात्राएं रखें कानून की जानकारी, संकट की स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल

Tue, 05 Nov 2019 09:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Police ki pathshala in mathura
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को कस्बा मांट स्थित राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। पाठशाला में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने छात्राओं को बताया कि वो संकट परिस्थिति में मदद के लिए डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांग सकती हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी कॉल कर मदद ली जा सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को बताया कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है। वहीं महिला आरक्षी राजकुमारी राजपूत एवं पूजा यादव ने छात्राओं से कहा कि स्कूल या कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं को अकेले चलने के बजाए ग्रुप में चलना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या कोई व्यक्तिगत जानकारी न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा के लिए यह भी रखें साथ

महिला आरक्षी राजकुमारी ने कहा कि छात्राओं को किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। वो अपने साथ मिर्ची पाउडर के स्प्रे के अलावा पैन या सेफ्टी पिन से भी खुद की मदद कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर इन सभी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। 

प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी ने कहा कि यदि किसी भी छात्रा को विद्यालय आते समय किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ से शिकायत करें। इस मौके पर डॉ. सविता गौतम, प्रिया मित्तल, नीलम कुरील, मुक्ता चतुर्वेदी आदि महिला प्रोफेसर मौजूद थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed