फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles mothers day brave yogeshwari story

बेटों की जान खतरे में देख मर्दानी बन गई थीं योगेश्वरी, पढ़िए बहादुर मां की कहानी

Fri, 10 May 2019 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles mothers day brave yogeshwari story
बहादुर मां योगेश्वरी
अपने बच्चों को संकट से बचाने के लिए मां हर मुसीबत से लड़ जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है मथुरा के राया कस्बा की रहने वाली योगेश्वरी की। जब दो बेटों को खून से लथपथ देखा तो वो कच्छा बनियानधारी गिरोह से भिड़ गई थीं। 
विज्ञापन


योगेश्वरी कहती हैं कि उस वक्त पता नहीं कहां से इतनी हिम्मत और ताकत आई। बदमाशों को सरिया उठाकर मारना शुरू कर दिया था। जब तक बदमाश भाग नहीं गए वो सरिया से घुमाती ही रहीं। हालांकि वो अपनी बेटी को नहीं बचा पाई थीं।  
विज्ञापन


घटना 14 मई 2016 की है। पाठकनगर निवासी रामदेव फर्नीचर का काम करते हैं। 14 मई की रात को उनके घर पर कच्छा बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने धावा बोल दिया था। रामदेव को एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि बेटे कृष्णा और गोपाल को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की हो गई थी मौत

बदमाशों ने बेटी लता को भी पीटा। लता के सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि कृष्णा और गोपाल लहूलुहान हो गए थे। यह देख योगेश्वरी मर्दानी बन बदमाशों से भिड़ गईं। 

जिस बदमाश ने उन्हें पकड़ रखा था उसे धक्का दिया और आंगन में पड़ी सरिया उठाकर बदमाशों पर हमला बोल दिया। किसी के सिर पर सरिया मारी तो किसी के पैर पर। जो बदमाश परिवार के सदस्यों को बेरहमी के साथ पीट रहे थे कुछ ही देर में उनकी चीखें सुनाई देने लगी थीं।
 
योगेश्वरी ने अपने दोनों बेटों को बचा लिया। इतना ही नहीं जब यह गैंग फरीदाबाद में पकड़ा गया तो पुलिस ने पहचान के लिए उन्हें बुलाया। लोगों ने मना भी किया लेकिन योगेश्वरी ने फरीदाबाद जाकर बदमाशों की पहचान भी की। बेटे कहते हैं कि आज वो सुरक्षित हैं तो अपनी मां के चलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed