{"_id":"5ca9f5a8bdec2214173a362b","slug":"aparajita-100-million-smiles-girls-wants-employment-and-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: बेटियां बोलीं- जो महिला हित की करे बात, दिलाए सुरक्षा और रोजगार, ऐसा हो सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: बेटियां बोलीं- जो महिला हित की करे बात, दिलाए सुरक्षा और रोजगार, ऐसा हो सांसद
Sun, 07 Apr 2019 06:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर में अपराजिता अभियान के तहत चर्चा करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कैंपस कोचिंग सेंटर में रविवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत ‘सांसद कैसा हो’ विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वालों को ही वोट देंगे। नेताओं को पहले महिला रोजगार का वादा करना होगा तभी वे उनको अपना वोट देंगी।
छात्राओं ने कहा कि नेता चुनाव के दौरान महिला हितों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन जीतने के बाद वो वादा भूल जाते हैं। महिलाएं अब किसी प्रकार से उनके बहकावे में आने वाली नहीं हैं। पहले शिक्षित-प्रशिक्षित बेटियों को रोजगार का भरोसा दिया जाए तब ही वे किसी प्रत्याशी के समर्थन में अपना वोट करेंगी। बेटियों की सुरक्षा और रोजगार की जो बात करेगा बेटियां भी उसी दल के समर्थन में अपना वोट करेंगी।
मंथन के मोती
- प्रशिक्षित छात्राओं को मिले शतप्रतिशत रोजगार की गारंटी।
- महिला सुरक्षा के लिए कानून का तुरंत हो पालन।
- छात्राओं को मनचलों के कमेंट से दिलाई जाए निजात।
- महिला शोषण पर रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत हो प्रभावी कार्रवाई।
- जिले में बालिका उच्च शिक्षा के लिए हो निशुल्क व्यवस्था।
- खेलों में बालिकाओं के लिए हो विशेष इंतजाम।
जिले की छात्राएं खेलों में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कुश्ती, वॉलीबाल, बैडमिंटन हर क्षेत्र में जिले की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है लेकिन जिले में महिला कोच की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते प्रशिक्षण के अभाव में जिले की छात्राएं प्रतिभावान होने के बाद भी नेशनल और इंटरनेशनल पर अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।

शोषण करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई
छात्राओं ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं का शोषण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाएं शोषण का शिकार होने के बाद पुलिस के चक्कर काटती रहती हैं पुलिस उनकी तहरीर पर रिपोर्ट तक नहीं लिखती है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी को कठोर दंड की व्यवस्था की जाए जिससे के भविष्य में वह पुन: किसी महिला का शोषण न कर सके।
प्रगति पांडेय ने कहा कि जिले का सांसद ऐसा हो, जिसकी कथनी और करनी में किसी प्रकार का अंतर न हो। वो चुनाव के दौरान महिलाओं से जो वादा करे उसे पूरा करे। महिलाओं की पीड़ा सुनने के लिए हमेशा तैयार रहे। ऐसे ही प्रत्याशी को महिलाएं अपना वोट करेंगी।
देवकी सिंह ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वो वोट करने से पहले दो बार सोचें। जो उनके हित की बात करे उसे ही अपना वोट दें। जिले के सांसद को चाहिए कि वो महिलाओं के हक की बात करे। महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर कठोर कार्रवाई कराए।
रोशनी चौहान ने कहा कि जिले का सांसद ऐसा हो जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चले। सभी के हित की बात करे। सभी की मुश्किलों में साथ दे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कराए। महिलाएं उसी को अपना वोट दें।

काजल राना ने कहा कि जिले का सांसद ऐसा होना चाहिए जो प्रशिक्षित युवतियों को रोजगार दिलाने का कार्य करे। जिले में ऐसा सांसद हो जो जिले के विकास के साथ ही महिलाओं के विकास पर ध्यान दे। महिलाएं विकास करने वाले प्रत्याशी को ही अपना वोट दें
सोनी यादव ने कहा कि जिले का सांसद ऐसा हो, जो बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दे। बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए बेहतर इंतजाम कराएं। बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस न हो। जिले की महिलाएं उसी को अपना वोट दें।
मालती शाक्य ने कहा कि जिले का सांसद ऐसा हो जो जिले के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। जिले के विकास के लिए कार्य करे। जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाए। रोजगार न मिलने पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराए।
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।