Mainpuri: दिवाली की खुशियों में घुलेगी मिठास, अंत्योदय राशन कार्डधारकों को मिलेगी चीनी
जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के सापेक्ष प्रति माह एक किलो के हिसाब से अंत्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी वितरित की जाएगी। जिले के 45893 अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर मैनपुरी जिले के 45893 परिवारों की खुशियों में चीनी की मिठास घुलेगी। शासन ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी का वितरण कराने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी डीलरों को नियमानुसार वितरण के लिए पत्र जारी किया है।
जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के सापेक्ष प्रति माह एक किलो के हिसाब से अंत्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी वितरित की जाएगी। जिले के 45893 अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कीमत चुकानी होगी।
20 अक्तूबर से होगा चीनी वितरण
चीनी का वितरण 20 अक्तूबर से करने के आदेश हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को तीन-तीन किलो चीनी का वितरण किया जाना है। इसके लिए डीलरों को उठान कर समय से वितरण शुरू कराने के आदेश दिए हैं।
डीलरों को खुद ही करना होगा उठान
इस बार चीनी का उठान भी राशन डीलर्स को खुद ही करना होगा। राशन के उठान के लिए जिले में वैसे तो सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू हो चुकी है। इसके चलते सीधे राशन डीलर की दुकान पर ही पहुंच रहा है। लेकिन इस बार चीनी का उठान ब्लॉक गोदामों से खुद ही करना होगा।