{"_id":"60cdabea0f47fb2a8c443d14","slug":"anti-social-elements-set-up-hanuman-statue-at-the-religious-place-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर स्थापित की हनुमान प्रतिमा, पुलिस ने हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर स्थापित की हनुमान प्रतिमा, पुलिस ने हटवाई
Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
सार
आगरा में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को बिगड़ने को नहीं दिया।
विज्ञापन
आगरा: मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के अछनेरा क्षेत्र में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर दी। शनिवार सुबह जब समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रतिमा को हटवाकर दूसरी जगह स्थापित कराया। साथ ही धर्मस्थल को सही कराने के लिए काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
मामला थाना अछनेरा क्षेत्र के साधन गांव का है। यहां जंगल में समुदाय विशेष का धर्मस्थल है। लोगों ने शनिवार सुबह धर्मस्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा लगी देखी। धर्मस्थल के आसपास ईंट बिखरी पड़ी थीं। इससे समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रतिमा को वहां से हटा कर साफ-सफाई करवाई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) महेश कुमार ने बताया कि जंगल में स्थित धर्मस्थल पर अराजकतत्वों ने प्रतिमा लगा दी थी। प्रतिमा को हटवाकर दूसरी जगह स्थापित कराया गया। धर्मस्थल का जीर्णोद्धार कराने के लिए काम शुरू करा दिया गया। जिन अराजकतत्वों ने ऐसा किया है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन