फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-social elements set up Hanuman statue at the religious place in agra

आगरा: अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर स्थापित की हनुमान प्रतिमा, पुलिस ने हटवाई

Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 02:03 PM IST
सार

आगरा में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को बिगड़ने को नहीं दिया। 

विज्ञापन
Anti-social elements set up Hanuman statue at the religious place in agra
आगरा: मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के अछनेरा क्षेत्र में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर दी। शनिवार सुबह जब समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रतिमा को हटवाकर दूसरी जगह स्थापित कराया। साथ ही धर्मस्थल को सही कराने के लिए काम शुरू करवाया। 

विज्ञापन


मामला थाना अछनेरा क्षेत्र के साधन गांव का है। यहां जंगल में समुदाय विशेष का धर्मस्थल है। लोगों ने शनिवार सुबह धर्मस्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा लगी देखी। धर्मस्थल के आसपास ईंट बिखरी पड़ी थीं। इससे समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रतिमा को वहां से हटा कर साफ-सफाई करवाई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) महेश कुमार ने बताया कि जंगल में स्थित धर्मस्थल पर अराजकतत्वों ने प्रतिमा लगा दी थी। प्रतिमा को हटवाकर दूसरी जगह स्थापित कराया गया। धर्मस्थल का जीर्णोद्धार कराने के लिए काम शुरू करा दिया गया। जिन अराजकतत्वों ने ऐसा किया है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed