{"_id":"5a4d04884f1c1baa268b7702","slug":"another-triple-talaq-case-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहे तीन तलाक के मामले, खत में लिखकर तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहे तीन तलाक के मामले, खत में लिखकर तोड़ दिया रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर कानून बनने की प्रक्रिया संसद में चलने के बावजूद भी आगरा में इसके मामले में सामने आ रहे हैं। एक पति ने मायके में रही पत्नी को खत में तीन तलाक लिखकर भेज दिया। पीड़ित पत्नी ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में महिला थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
आगरा के खंदौली क्षेत्र की रहने वाली महिला का निकाह 2014 में मथुरा के युवक से हुआ था। पति एक फैक्ट्री में ठेकेदारी करता है। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराली उसका उत्पीड़न करते हैं। जेठ उस पर बुरी नजर रखता है।
इस बारे में पति को बताया। मगर, उसने बात को अनसुना कर दिया। इससे जेठ की हरकतें बढ़ गईं। इस कारण वह काफी समय से मायके में रह रही है। 20 दिन पहले घर पर एक पत्र आया। इसमें पति ने तीन तलाक के बारे में लिख रखा था।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। मगर, एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर से शिकायत की। सीओ ने बताया कि महिला ने ससुरालियों और पति के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जांच महिला थाना को दी गई है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।