फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another fake teacher Sandhya Tiwari got job in three schools one same name in firozabad

'अनामिका' के बाद अब 'संध्या तिवारी'...एक नाम से तीन स्कूलों में नौकरी, शिक्षा विभाग में हड़ंकप

Wed, 24 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 12:11 AM IST
सार

  • संध्या द्विवेदी के नाम से तीन जिलों में नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त
  • शिक्षा विभाग ने पुलिस को संध्या से जुड़े सारे दस्तावेज सौंपे

विज्ञापन
another fake teacher Sandhya Tiwari got job in three schools one same name in firozabad
फर्जी शिक्षिका प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। फिरोजाबाद जिले में कथित शिक्षिका संध्या द्विवेदी के नाम ने भी शिक्षा विभाग ने हड़कंप मचा दिया है। 

विज्ञापन


एक साथ तीन जनपदों में नौकरी करने पर विभाग ने संध्या के खिलाफ जिले में भी मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को विभाग ने पुलिस को संध्या से जुड़े सारे दस्तावेज सौंप दिए। 
विज्ञापन



फर्जीवाड़ा: फिरोजाबाद के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्रुखाबाद में नौकरी करता मिला युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


एका ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में काम करने वाली सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका संध्या द्विवेदी के नाम से अलीगढ़ और फर्रुखाबाद जनपद में युवतियां नौकरी करती मिलीं। 

दो जिलोंं में दर्ज हो चुकी है एफआईआर

इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में संबंधित शिक्षिका को बर्खास्त करने के बाद दोनों जिलों में एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने पुलिस को आरोपी शिक्षिका से संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराए। 

इसमें उसके शैक्षणिक दस्तावेज के साथ ही उसके फोटो समेत अन्य जानकारी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग को सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके साथ ही विभाग शिक्षकों के संबंध में जुड़ी आवश्यक जांच और कार्यवाही आ कर रहा है।

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात 

बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शिक्षिका को पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस की जांच में आवश्यक दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 
 

एलआईयू ने शुरु की जांच

शिक्षिका संध्या शुक्ला का मामला सामने आने के बाद एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। एलआईयू के अधिकारी मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। संध्या शुक्ला से जुड़े प्रकरण के बारे में जानकारी जुटाई। 

पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर भेज दिया था फोटो

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच हुई तो शिक्षिका संध्या द्विवेदी नहीं आई। आठ जून को शिक्षिका संध्या ने पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर फोटो मोबाइल से भेज दिया। हालांकि फिर भी आदेश दिए कि वो किसी भी प्रकार जनपद में उपस्थित हों।

 फर्रुखाबाद भेजा एक कर्मचारी

जनपद में नियुक्ति के दौरान लगाए पत्र में आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद पता है। उस पर बीएसए कार्यालय का एक कर्मचारी गया भी लेकिन उस पते पर संध्या नाम का कोई नहीं मिला। 


संबंधित खबरें: 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed