फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another driving test center to open in Agra

Agra: एक और ड्राइविंग टेस्ट केंद्र का मिलेगा तोहफा, आवेदन के बाद नहीं करना होगा इंतजार; जानें कब होगा शुरू

Sun, 05 Jul 2026 01:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 01:57 PM IST
सार

ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने के बाद अब टेस्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा। आगरा में एक और ड्राइविंग टेस्ट केंद्र शुरू होने जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
Another driving test center to open in Agra
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले को जल्द एक और नया ड्राइविंग टेस्ट केंद्र मिलने जा रहा है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और आसान हो जाएगा। वर्तमान में एक केंद्र पर लाइसेंस बनाने का काम चल रहा है। कई बार अधिक आवेदन होने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। नए केंद्र का आरटीओ अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। अगले सप्ताह से ड्राइविंग टेस्ट शुरू होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


नया ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट केंद्र बिचपुरी के सुनहरी गांव में तैयार किया जा रहा है। शनिवार को आरटीओ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एआरटीओ (प्रशासन) विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था प्राइवेट कर दी है। लर्निंग लाइसेंस के लिए लोगों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होती है। ऑनलाइन टेस्ट देने के बाद लाइसेंस बन जाता है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट प्राइवेट केंद्र पर होता है। अब एक और नया सेंटर अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। वर्तमान में आवेदन करने पर दो या तीन दिन बाद टेस्ट की तिथि मिलती थी। दो सेंटर होने से आवेदन के साथ टेस्ट देने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed