फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another corona patient dies in sn medical collage agra

Coronavirus: आगरा में छठी मौत, दिल्ली के रहने वाले 65 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

Sat, 18 Apr 2020 08:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
another corona patient dies in sn medical collage agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के एक और मरीज की मौत हो गई। यह आगरा में कोरोना से छठवीं मौत है। दिल्ली निवासी यह मरीज जमाती था। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के जाफराबाद निवासी अल्लानूर (65) पुत्र नवीबक्श को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पांच अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की भी परेशानी थी। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर में वह शौचालय में गए थे, वहीं पर गिर गए। सीसीटीवी कैमरे में उनको गिरता देख चिकित्सकीय टीम अंदर गई। लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की खबर सीएमओ ने दिल्ली में रहने वाले परिजनों को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या छह हो गई। इनमें तीन महिलाएं थीं। जिले में अब तक कोरोना के 196 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। जमातियों के बाद प्रशासन के लिए पारस हॉस्पिटल और डॉ. मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क के मरीज चुनौती बन गए हैं।

कैंसर पीड़ित ने दम तोड़ा

एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भर्ती कराए गए एक कैंसर मरीज की भी मौत हो गई। रुई की मंडी निवासी नित्यप्रकाश (65) के परिजनों ने 16 अप्रैल को फेसबुक पर इलाज की मदद मांगी थी। 

प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया। शनिवार की सुबह परिजन उनको लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में लाए, यहां इनको भर्ती कराया गया। मरीज को बुखार था और सांस भी फूल रही थी। 

कारोना वायरस की आशंका के चलते उनको क्वारंटीन वार्ड में रखा गया। इलाज भी शुरू कर दिया, नमूने लेने की तैयारी की जा रही थी, तब तक उनकी मौत हो गई। 

इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को मधुमेह, ब्लडप्रेशर की भी दिक्कत है। पहले दिल्ली में उनका इलाज भी चल रहा था। एसएन मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि यह हृदय और ब्लडप्रेशर के मरीज थे और इनकी पहले से दवाएं भी चल रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed