{"_id":"5e9aedc68ebc3e769104404f","slug":"another-corona-patient-dies-in-sn-medical-collage-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आगरा में छठी मौत, दिल्ली के रहने वाले 65 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: आगरा में छठी मौत, दिल्ली के रहने वाले 65 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम
Sat, 18 Apr 2020 08:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के एक और मरीज की मौत हो गई। यह आगरा में कोरोना से छठवीं मौत है। दिल्ली निवासी यह मरीज जमाती था। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
नई दिल्ली के जाफराबाद निवासी अल्लानूर (65) पुत्र नवीबक्श को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पांच अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की भी परेशानी थी।
शनिवार की दोपहर में वह शौचालय में गए थे, वहीं पर गिर गए। सीसीटीवी कैमरे में उनको गिरता देख चिकित्सकीय टीम अंदर गई। लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की खबर सीएमओ ने दिल्ली में रहने वाले परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या छह हो गई। इनमें तीन महिलाएं थीं। जिले में अब तक कोरोना के 196 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। जमातियों के बाद प्रशासन के लिए पारस हॉस्पिटल और डॉ. मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क के मरीज चुनौती बन गए हैं।

कैंसर पीड़ित ने दम तोड़ा
एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भर्ती कराए गए एक कैंसर मरीज की भी मौत हो गई। रुई की मंडी निवासी नित्यप्रकाश (65) के परिजनों ने 16 अप्रैल को फेसबुक पर इलाज की मदद मांगी थी।
प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया। शनिवार की सुबह परिजन उनको लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में लाए, यहां इनको भर्ती कराया गया। मरीज को बुखार था और सांस भी फूल रही थी।
कारोना वायरस की आशंका के चलते उनको क्वारंटीन वार्ड में रखा गया। इलाज भी शुरू कर दिया, नमूने लेने की तैयारी की जा रही थी, तब तक उनकी मौत हो गई।
इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को मधुमेह, ब्लडप्रेशर की भी दिक्कत है। पहले दिल्ली में उनका इलाज भी चल रहा था। एसएन मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि यह हृदय और ब्लडप्रेशर के मरीज थे और इनकी पहले से दवाएं भी चल रही थीं।