{"_id":"5ca867f0bdec2213ef2d2f2a","slug":"another-case-against-bsp-candidate-guddu-pandit-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी गुड्डू पंडित के खिलाफ एक और मामला दर्ज, भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी गुड्डू पंडित के खिलाफ एक और मामला दर्ज, भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप
Sat, 06 Apr 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से गठबंधन के बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ भाजपाइयों मं रोष है। गुड्डू पंडित पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में पिनाहट थाने में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
भाजपा नेता देवानंद परिहार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि गुरुवार शाम करीब करीब सात बजे फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित द्वारा कस्बा स्थित आगरा रोड पर एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री भाजपा नेता अरिदमन सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन
इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इसे लेकर करीब 20 भाजपाइयों ने थाने पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं सोशल मीडिया पर गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित द्वारा पूर्व मंत्री को अपशब्द कहते वीडियो वायरल होने से उनके समर्थकों में रोष है।
विज्ञापन
मामले में थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि अवलोकन के लिए सीडी मंगाई गई है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर इससे पहले गाड़ियों पर हूटर लगाए जाने पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।